पेट्रोमाइजोन (Petromyzon) और मिक्सिन (Myxine) में अंतर (Difference b/w Petromyzon and Myxine)


पेट्रोमाइजोन (Petromyzon) और मिक्सिन (Myxine) में क्या अंतर (Difference between Petromyzon and Myxine) 


पेट्रोमाइजोन (Petromyzon) और मिक्सिन (Myxine) का लेबलयुक्त चित्र



Petromyzon को आमतौर पर lamprey या lamper eel तथा Myxine को hagfish  कहा जाता है। यह दोनों ही साइक्लोस्टोमेटा वर्ग की मछलियाँ हैं। इनमें जबड़े नहीं होते हैं तथा इन दोनों का शरीर eel जैसा होता है। इनके शारीरिक और जैविक विशेषताओं में कई भिन्नताएं होती हैं जिनका तुलनात्मक वर्णन इस प्रकार है -


निम्न विशेषता के आधार Petromyzon (Lamprey) तथा Myxine (Hagfish) में अंतर - 

निवास स्थान (Habitat)
  • Petromyzon नदियों और समुद्र दोनों जगह पाया जाता है; जबकि Myxine विशेष रूप से समुद्र में पाया जाता है।

पंख (Fins)
  • Petromyzon में segmented dorsal fin जो अयुग्मित होता है और 1 dorsal fin और 2 nd dorsal fin और caudal fin में विभाजित होता है; जबकि Myxine में केवल एक caudal fin होता है जो पूंछ वाले हिस्से में होता है। 

मुख की संरचना (Buccal Structure)
  • Petromyzon में Buccal funnel उपस्थित होता है जो पैपिला (papillae) से घिरा रहता है। मुख का इस्तेमाल यह परजीवी से जुड़ने के लिए करता है। जबकि Myxine में Buccal funnel अनुपस्थित होता है। इसका मुख tentacles से घिरा रहता है। 

दाँत (Teeth)
  • Petromyzon में अनेक सींगदार दाँत गोलाकार अवस्था में व्यवस्थित होते हैं क्योंकि इसका मुहं गोल होता है। इसके दांत जुबान पर भी होते हैं। जबकि Myxine में Single median tooth होते हैं और जीभ पर छोटे दांतों की दो पंक्तियाँ उपस्थित होती हैं। 

आँखें (Eyes)
  • वयस्क Petromyzon में अच्छी तरह से विकसित आंखें होती हैं जबकि Myxine में आंखें अल्पविकसित और अवशेषी होती है। 

गिल ओपनिंग (Gill Openings)
  • Petromyzon में सात जोड़ी gill pouches होते हैं जो सीधे बहत की तरफ खुलते हैं जबकि Myxine में छः जोड़ी gill pouches होते हैं जोकि एक ही opening द्वारा बाहर की ओर निकलते हैं। 

त्वचा (Skin)
  • Petromyzon और Myxine दोनों की बाह्य त्वचा चिपचिपी होती है लेकिन Petromyzon की त्वचा में संवेदी संरचनाएं और pigmentation होता है जबकि Myxine की चिपचिपी त्वचा में असंख्य बड़ी श्लेष्मा ग्रंथियाँ (mucous glands) होती हैं।  

प्रजनन (Reproduction)
  • Petromyzon में sexes अलग अलग होते हैं अतः नर तथा मादा दोनों अलग अलग होते हैं; जबकि Myxine आमतौर पर protandrous hermaphrodite होते हैं, नर तथा मादा दोनों एक ही शरीर में पाए जाते हैं। 

अंडे (Eggs)
  • Petromyzon में अंडे छोटे होते है और अंडाणु गोलाकार (spherical ova) होते हैं; जबकि Myxine में अंडे बड़े आकार के होते हैं तथा इनमें अंडाकार अंडाणु (oval ova) जिसमें आधार से चिपकने के लिए हुक होता है। 

Related article-


विकास (Development)
  • Petromyzon में अप्रत्यक्ष रूप से विकास होता है। यह metamorphosis के सभी चरणों से गुजरता है; जबकि Myxine में प्रत्यक्ष (Direct) रूप से विकास होता है। इनमें metamorphosis नहीं होता है। 

तंत्रिका तंत्र (Nervous System)
  • Petromyzon में Well-developed मस्तिष्क होता हैं। lateral line sense organs उपस्थित होते हैं; जबकि Myxine में अल्पविकसित मस्तिष्क होता हैं तथा lateral line system अनुपस्थित होता है। 

कंकाल (Skeleton)
  • Petromyzon का मस्तिष्क और अधिकांश इंद्रिय अंग अधिक विकसित होते हैं इसमें Cartilaginous skull होता है, जबकि Myxine का मस्तिष्क कम विकसित रहता है। इसमें अधिक primitive skeleton होता है। 

आंत (Intestine)
  • Petromyzon की आंत आमतौर पर सीधी होती है। इनमें spiral valve मौजूद होते हैं, जबकि Myxine की intestine चौड़ी होती है जिसमें अनुदैर्ध्य लकीरें (longitudinal ridges) होती है। spiral valve अनुपस्थित होते हैं। 


मूत्रजननांगी छिद्र (Urogenital Aperture)
  • Petromyzon में दो जननांग छिद्र होते हैं और urinogenital sinus उपस्थित होता है, जबकि Myxine में एक जननांग छिद्र होता है और साइनस अनुपस्थित होता है। 








No comments:

Post a Comment